""जो है उस में खुशियां ढूंढो""
ये कहानी है एक ऐसे व्यक्ति की जो ऑफिस में काम किया करता था। ऑफिस के काम के प्रेस्सेर की वजह से बहुत परेशान रहा करता था की इतना सारा काम है बॉस की डांट सुने को मिलती है वही जो गुस्सा था ऑफिस का घर आकर के बच्चों पे निकालता था बीवी पे निकलता था घर में झगड़ा करता था। उसे लग रहा था की उसकी लाइफ का होना न होना बराबर है। जब कोई दोस्तों के कॉल आते थे तो कॉल कट कर देता था रिश्तेदारों के आते थे गुस्सा करने लगता था। एकदिन ये अपने घर में ऐसे ही बैठा हुआ था उसका बच्चा इसके पास में आया और आकर के बोला की पापा मेरी मदद कर दीजिये मुझे होम वर्क करवा दीजिये तो फिर इसने अपने बच्चे को डाट दिया डाट कर के भगा दिया की जाओ यहाँ से मैं होम वर्क करने के लिए बैठा हु यहाँ पे। थोड़ी देर के बाद में जब इसका गुस्सा ठंडा हुआ तो इसको लगा की जाकर के एक बार बच्चे की मदद करनी चाहिए उसका होम वर्क करवाना चाहिए तो ये उस बच्चे के कमरे में गया तो देखा बैठा की वो सो चूका था बच्चे ने होम वर्क की कॉपी उसने अपने सर पे रखी हुई थी होम ...